फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grand procession will start from Raghunath temple

राम नवमी आज : रघुनाथ मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
Grand procession will start from Raghunath temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से रामनवमी पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्री रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा का विभिन्न रूटों पर बाजार एसोसिएशनों की ओर से स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा के मार्ग पर विभिन्न व्यापारी संघों की ओर से जलपान स्टॉल लगाया जाएगा। शोभायात्रा शाम 4.30 बजे शुरू होगी। यात्रा रूट पर ट्रैफिक को डाइवर्ट रखा जाएगा।
जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में एमके अजातशत्रु सिंह और रणविजय सिंह ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर जम्मू के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जानकारी देते हुए एमके अजातशत्रु सिंह ने बताया कि उत्सव की शुरुआत सुबह 10:00 बजे से श्री रघुनाथ जी मंदिर में पारंपरिक हवन के साथ होगी, जिसके बाद भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में दोपहर 12:00 बजे से मंगल आरती होगी। शाम 4 बजे एक विशेष मूर्ति पूजन होगा, जिसके बाद 4:30 बजे श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के देवताओं को रथ यात्रा में ले जाया जाएगा। इसके अलावा शोभायात्रा में भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम राम के जीवन और उपदेश पर आधारित 15-20 झांकियां शामिल होंगी। रणविजय सिंह ने जम्मू के लोगों से रथ यात्रा में शामिल होने और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया। प्रेस वार्ता में धार्मिक युवक मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा और महासचिव गोपाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों से होकर गुजरेगी शोभायात्रा
ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि इस वर्ष रघुनाथ बाजार में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण शोभायात्रा का पारंपरिक मार्ग बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि रथयात्रा श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर से शुरू होगी और रेजीडेंसी रोड, राजिंदर बाजार, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, मोती बाजार, गीता भवन, रणबीरेश्वर मंदिर, शालामार रोड, इंद्रा चौक, हर मार्केट से होते हुए रघुनाथ जी मंदिर में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed