फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   granade attack on house of national conference leader in kashmir

जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व नेता के घर ग्रेनेड से हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 06 Jul 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Jul 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
granade attack on house of national conference leader in kashmir
जम्मू-कश्मीर: नैशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व नेता के घर ग्रेनेड से हमला, सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक स्थानीय नेता के घर पर ग्रेनेड के जरिए हमला किया है। शुक्रवार को दोपहर में हुए इस आतंकी हमले में आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अशरफ भट के घर को निशाना बनाया है। इस आतंकी हमले के बाद सेना और एसओजी की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अशरफ भट के घर पर हमला किया। इस हमले दौरान आतंकियों ने यूबीजीएल के जरिए अशरफ भट के त्राल स्थित घर पर एक ग्रेनेड दागा। इस हमले के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई, जिसके बाद सेना और स्थानीय पुलिस की टीमों ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अब तक इस हमले में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


बीते महीने भी इसी नेता पर हो चुका है आतंकी हमला
मई महीने की 30 तारीख को भी पूर्व विधायक नेशनल कांग्रेस मो. अशरफ भट के घर पर आतंकी हमला किया गया था। जिसकी जांच अभी तक खत्म भी नहीं हो सकी थी कि शुक्रवार को दोपहर उनके घर दोबारा हमला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले भी हुए हैं कई आतंकी हमले 
बता दें कि रमजान में केंद्र सरकार द्वारा सीजफायर का ऐलान करने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कई बड़े राजनेताओं के घरों पर हमले किए हैं। कश्मीर में बीते दिनों कुलगाम जिले में सत्तारुढ़ पीडीपी के एक नेता के घर पर भी फायरिंग की जा चुकी हैं। इसके अलावा आतंकी इस साल रमजान के महीने के बीच दक्षिण कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में अब तक एक दर्जन से ज्यादा आतंकी हमले कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed