NHPC से मुफ्त बिजली चाहती सरकार, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में एनएचपीसी की बिजली परियोजनाओं से राज्य सरकार 25 फीसदी मुफ्त बिजली चाहती है। फिलहाल रियासत में एनएचपीसी की परियोजनाओं से 12 फीसदी मुफ्त बिजली मिल रही है। राज्य सरकार चाहती है कि इसमें 13 फीसदी बढ़ोतरी कर 25 फीसदी किया जाए।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनएचपीसी की परियोजनाओं सलाल और उड़ी पन बिजली परियोजनाओं को रियासती सरकार के सुपुर्द करने में हाल फिलहाल अभी काफी वक्त लगने को देखते हुए रियासती सरकार ने केंद्र और एनएचपीसी को मुफ्त बिजली में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया है।
राज्य में बिजली की किल्लत और हर साल बिजली बजट घाटे में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने जम्मू कश्मीर में चल रही एनएचपीसी की परियोजनाओं से मुफ्ती बिजली में बढ़ोतरी पर जोर दिया है। असल में रियासत में बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर बढ़कर 1000 मेगावाट को पार कर चुका है।
बिजली बजट घाटा 4200 करोड़ के करीब रहा है। हर साल बिजली घाटा बढ़ रहा है। ऐसे में एनएचपीसी परियोजनाओं से मिलने वाली मुफ्त बिजली में अगर बढ़ोतरी होती हैं तो इससे काफी राहत मिल सकती है। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अनुसार रियासती सरकार बिजली क्षेत्र में सुधार लाने के लिए तमाम कदम उठा रही है।