{"_id":"57a8843e4f1c1b2b12ee43ba","slug":"govt-school-s-wall-fall-down-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: हादसा होने से टला, सरकारी स्कूल की दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: हादसा होने से टला, सरकारी स्कूल की दीवार गिरी
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
संकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से नुकसान का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। मौसम साफ होने के बावजूद शक्ति नगर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की बाहरी दीवार गिर गई। जिस समय घटना हुई, उस दौरान स्कूल में विद्यार्थी मौजूद नहीं थे। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जैसे की शक्ति नगर सरकारी मिडिल स्कूल के शिक्षक स्कूल में पहुंचे, तो उन्होंने देखा की स्कूल की बाहरी दीवार गिर गई है। दीवार का मलबा सड़क पर आ गया। वहीं स्कूल की उप प्रधानाचार्य सरला देवी ने कहा कि रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण रात के समय ही दीवार गिर कर ढह गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस जगह से दीवार गिरी है, उस स्थान पर स्कूल के विद्यार्थी खेलते भी हैं। उन्होंने कहा कि दीवार गिरने की जानकारी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन