{"_id":"5c38a0b2bdec2273a67c88f1","slug":"governor-satyapal-malik-said-ready-to-conduct-a-fare-election-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्य में साफ सुथरे चुनाव करवाने को हर वक्त तैयार, हो निर्वाचित सरपंचों का भी प्रोटोकाल: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में साफ सुथरे चुनाव करवाने को हर वक्त तैयार, हो निर्वाचित सरपंचों का भी प्रोटोकाल: राज्यपाल
Fri, 11 Jan 2019 07:27 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 11 Jan 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में शासन लोकसभा हो या विधानसभा का चुनाव करवाने को हर वक्त तैयार है। चुनाव कब होने हैं इसका फैसला केंद्र सरकार व चुनाव आयोग को लेना है।
जम्मू में निर्वाचित सरपंचों को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कुछ इस अंदाज में राज्य में चुनाव की तैयारी को बया किया।
राज्यपाल ने कहा पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में एक चिड़ियां तक को नुकसान नहीं पहुंचा। इसी तरह आगामी चुनाव भी साफ सुथरे व शांतिपूर्ण ढंग से करवाए जाएंगे। वहीं 2010 के आईएएस टॉपर डॉ. शाह फैजल के कश्मीर में हत्याओं के मामले में इस्तीफा देने के सवाल पर राज्यपाल ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इससे पूर्व निर्वाचित सरपंचों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधायकों की तरह सरपंचों का भी प्रोटोकाल होना चाहिए ताकि वह जिस विभाग में जाए उनकी बात सुनी जाए और उनके सुझाव पर अमल भी हो।

उन्होंने कहा रियासत में राज्यपाल की उनकी अवधि के दौरान निर्वाचित सरपंचों को कोई अधिकारी परेशान नहीं कर पाएगा। राजभवन में सरपंच बिना समय लिए कभी भी उनसे मिलने आ सकते है। लोकतंत्र इंसान की सबसे बड़ी खोज हैं।
जनता का असली विकास तभी हो सकता हैं जब योजनाएं नीचे से बनकर आए। सरपंचों को बड़ी भूमिका निभानी होगी। जल्द ही विकास राशि सरपंचों को मिलेगी। उसका सही इस्तेमाल होना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा गांवों में पर्यावरण स्वच्छ हो। पेड़ न काटे जाए। तालाबों का अतिक्रमण न हो और जच्चा बच्चा स्वस्थ रहे इसकी चिंता भी सरपंचों को करनी होगी। उन्होंने कहा सभी जिला उपायुक्तों से कहा गया हैं कि प्रत्येक गांवों में जमीन का एक टुकड़ा खेल के मैदान के लिए तैयार हो ताकि युवा, बच्चे खेल सकें।