{"_id":"5c2935d6bdec2256eb0d1c49","slug":"governor-satyapal-malik-got-invitation-from-up-government-to-come-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल सत्यपाल मलिको को यूपी सरकार से मिला कुंभ में आने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल सत्यपाल मलिको को यूपी सरकार से मिला कुंभ में आने का न्योता
Mon, 31 Dec 2018 02:47 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के परिवहन, विद्युत, प्रोटोकाल राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राज्यपाल को 15 जनवरी से शुरू हो रहे कुंभ मेले में हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर फैसला लिया गया कि जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश की सरकार के मध्य नौ जनवरी को लखनऊ में एमओयू साइन होगा ताकि कुंभ मेले में हिस्सा लेने जाने वाले जम्मू कश्मीर के श्रद्धालुओं को सरलता से ट्रांसपोर्ट सुविधा हासिल हो सकें।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह ने राज्यपाल को परिवहन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के सड़क हादसों पर नियंत्रण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पावर फार आल को सुनिश्चित करने की कवायद पर भी चर्चा की।
विज्ञापन