फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor Satya Pal Malik rewarded the role models of crpf in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: डीजी सीआरपीएफ की रोल मॉडल योजना का शुभारम्भ, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Mon, 14 Jan 2019 11:08 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 14 Jan 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Governor Satya Pal Malik rewarded the role models of crpf in jammu kashmir
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया सीआरपीएफ की रोल मॉडल्स को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ की रोल मॉडल योजना को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को औपचारिक रूप से लांच कर दिया। यह योजना सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी वीएसके कौमुदी ने लाई है। राज्यपाल ने इस योजना के तहत चुने गए 13 रोल माडल को सम्मानित भी किया। यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस पर इनको सम्मानित करना चाहिए। 
विज्ञापन


इन 13 लोगों में खेल श्रेणी में हनाया निसार, रसिख सलाम, रिशव वर्मा, बिलकिस मीर, नूर उल हाया, जगमोहन सिंह, दीया देवी, जैनब मुश्ताक और सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट रिगजिन अंगमा, कृषि सेक्टर से धर्मपाल, शैक्षणिक क्षेत्र से तुफैल फयाज, समाज सेवा में शब्बीर खान, सीआरपीएफ की मददगार से गुल जुनैद खान शामिल हैं। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि रियासत की कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सिविल कार्यों में भी सीआरपीएफ की तरफ से बेहतर काम किया जा रहा है। रोल मॉडल वो होता है, जो अपनी निजी जिंदगी में किसी दूसरे के जीने की प्रेरणा बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत के युवाओं में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर रोल माडल बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने ऐसा करने वाले और लोगों को चुनने के लिए कहा। यह एक ऐसा कदम है, जो युवाओं को जीवन में कुछ न कुछ करने में अहम भूमिका निभाएगा। 

"भारत दर्शन" यात्रा हमारे जनसेवक अभियान का एक हिस्सा

सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन  कार्यक्रम के तहत ‘भारत दर्शन’ यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न जिलों के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। समैलपुर स्थित सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन में एक कार्यक्रम आयोजित कर 15 बच्चों भारत दर्शन पर भेजा गया। सात दिन की यात्रा में बच्चों का मुंबई, दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई जाएगी। कमांडेंट राज कुमार ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज कुमार ने कहा कि ‘भारत दर्शन’ यात्रा हमारे जनसेवक अभियान का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed