फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor's meeting with the Vice Chancellors of the University

कश्मीर में भटके युवाओं की काउंसिलिंग करें, पुलिस प्रशासन की लें मदद: राज्यपाल

Fri, 12 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जममू
ब्यूरो, अमर उजाला/जममू Updated Fri, 12 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Governor's meeting with the Vice Chancellors of the University
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : File Photo
घाटी में शिक्षा के हालात और छात्र-छात्राओं के हिंसक घटनाओं में शामिल होने पर राज्यपाल खासा चिंतित हैं। शुक्रवार को उन्होंने शिक्षा मंत्री मोहम्मद अल्ताफ बुखारी समेत रियासत के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और शिक्षा विभाग के आला अफसराें के साथ बैठक की। घाटी में हालात पर चर्चा करते हुए वोहरा ने ऐसे छात्र-छात्राओं की प्रभावी काउंसिलिंग करने को कहा, ताकि ऐसी घटनाओं के असर से उन्हें बचाया जा सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही शिक्षा विभाग से ऐसा कैलेंडर तैयार करने पर जोर दिया, जिससे छात्र स्पोर्ट्स मीट, डिबेट, ट्रैकिंग, पिकनिक ट्रिप, एजुकेशनल टूर में शामिल हों, ताकि ऐसी घटनाओं से उनका ध्यान हटे।  विश्वविद्यालयों में हाई क्वालिटी फिल्मों और ड्राक्यूमेंट्री के प्रदर्शन का भी उन्होंने सुझाव दिया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, उनकी फैकल्टी, स्कूल, कालेजों के प्रिंसिपल और टीचरों से काउंसिलिंग का अहम जिम्मा उठाने को कहा। कहा कि अगर जरूरत पड़े तो अभिभावकों के साथ-साथ सिविल और पुलिस प्रशासन की मदद भी इस कार्य में ली जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने उन्हें विभाग की तरफ से इस संबंध में उठाए कदमों की जानकारी दी। इस मौके पर कश्मीर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. खुर्शीद इकबाल, शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. नजीर अहमद, कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. मेहराजुद्दीन, एनआईटी श्रीनगर के डायरेक्टर प्रो. एआर दर, कलस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर के वीसी डा. शेख जावेद, गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी उमंग नरूला, सेक्रेट्री हायर एजुकेशन डा. असगर हसन समून, डायरेक्टर कालेजेज डा. रेनू गोस्वामी, डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट शबनम कामिली, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन कश्मीर डा. जीएन इट्टू, एडिशनल सेक्रेटरी स्कूल एजुकेशन मसरत उल इस्लाम आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed