फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor of jammu and kashmir targeted omar abdullah and mehbooba mufti over panchayat polls

J&K: उमर और महबूबा पर बरसे राज्यपाल, बोले प्रोटोकॉल तोड़ कर मिलने गया मगर नहीं मानी बात

Thu, 31 Jan 2019 07:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jan 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
governor of jammu and kashmir targeted omar abdullah and mehbooba mufti over panchayat polls
Mehbooba Mufti, Satyapal Malik, Omar Abdullah - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अचानक उमर अब्दुला और महबूबा मुफ्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के चुनाव दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर मैं दोनों के घर गया था, लेकिन वे अपने विकास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती राज्य को सशक्त नहीं करना चाहते हैं वह खुद को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि मैं प्रोटकॉल तोड़कर उनके घर गया और कहा कि पंचायत चुनाव में हिस्सा लें। आपके सरपंच को 65 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपए तक पैसा मिलेगा। जिससे गांव मजबूत होंगे और लोगों का विकास होगा। लेकिन ये तो अपना एम्पॉवरमेंट चाहते हैं, लोगों का नहीं चाहते हैं।


मलिक ने यहां तक कहा कि इन दोनों ने यह समझा कि डर के कारण इस चुनाव को नहीं करवाएंगे। हमने कहा कि ये चुनाव होगा। घाटी में चुनाव भी हुआ और सबकुछ सामान्य रहा। गौरतलब है कि पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। जिसे लेकर आज राज्यपाल ने दोनों पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, दोनों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed