{"_id":"25c8e13f48be376033cf8eb84cc289d4","slug":"governor-nn-vohra-meeting-with-secretaries-after-governor-rule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल शासन के बाद एनएन वोहरा ने की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल शासन के बाद एनएन वोहरा ने की मीटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
रियासत में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद गवर्नर एनएन वोहरा ने शनिवार को सचिवालय पहुंच कर तमाम विभागों के सचिवों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
राज्यपाल ने सचिवों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके विभाग और एजेंसियों में काम करने वाले कार्यालय समय पर पहुंचें और समर्पण की भावना से काम करें।
उन्होंने सार्वजनिक सेवा वितरण संगठनों को कुशलता और ईमानदारी के साथ काम करने पर बल दिया। साथ ही जनता की शिकायतें समय पर निवारण करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने तमाम सचिवों को उनके विभाग के लंबित मामले हल करने को कहा। साथ ही मुख्य सचिव से कहा कि महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों के संबंधित तमाम केस उन्हें भेजें।
उन्होंने कहा कि रियासत में हर स्तर पर सुशासन और उत्तरदायी प्रशासन स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
राज्यपाल ने रियासत में कानून व्यवस्था मजबूत करने के क्रम में डीजीपी के राजेंद्रा कुमार के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा पर विचार विमर्श किया। साथ ही उन्हें सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने योजना एवं विकास के प्रमुख सचिव बीआर शर्मा, वित्तीय प्रमुख सचिव बीबी व्यास के साथ वर्तमान के अलावा वार्षिक प्लान 2015-16 के निर्माण, बजट मुद्दों, कैजुअल इंप्लाइज के वेतन भुगतान और अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।
विज्ञापन