फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor jammu kashmir satyapal malik told four of dissolves the vidhansabha

जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करने के पीछे राज्यपाल ने बताए चार कारण

Thu, 22 Nov 2018 08:28 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Nov 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
governor jammu kashmir satyapal malik told four of dissolves the vidhansabha
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा को भंग कर दिया। उन्होंने प्रदेश में स्थिरता और सुरक्षा के साथ ही उचित समय पर चुनाव कराने के लिए इसे बेहतर कदम करार दिया। उन्होंने गठबंधन सरकार की जगह विधानसभा भंग किए जाने को तरजीह देने के यह चार कारण गिनाए हैं।

विज्ञापन


कारण नंबर 1- विपरीत विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टियों के साथ आने से स्थिर सरकार बनना असंभव था। इनमें वह पार्टियां भी शामिल थीं, जो विधानसभा भंग करने की मांग कर रही थीं। पिछले कुछ सालों का अनुभव रहा है कि टूटे जजादेश के साथ स्थिर सरकार बनाना संभव नहीं होता। जो पार्टियों साथ आई थीं, उनकी जिम्मेदार सरकार बनाने की जगह सत्ता पाने की कोशिश अधिक थी।
विज्ञापन


कारण नंबर  2- सरकार बनाने के लिए अन्य विधायकों का समर्थन जरूरी थी। ऐसे में हार्स ट्रेडिंग और पैसे के लेन-देन की संभावनाएं अधिक थीं। इस तरह की रिपोर्ट भी मिल रही थीं। लेाकतंत्र के लिए इस तरह की गतिविधियां हितकारी नहीं थीं। इससे राजनैतिक प्रक्रिया दूषित होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण नंबर 3- अगर विपरीत विचारधारा वाले दलों की सरकार बन भी जाती तो उसके लंबे चलने में गहरा संदेह था। बहुमत हासिल करने के चक्कर में कभी भी इनमें टूट होती। सरकार स्थित न होती।


कारण नंबर 4- रियासत में सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए यहां आतंक निरोधी आपरेशनों में तैनात सुरक्षाबलों के लिए, जो कि धीरे-धीरे सुरक्षा हालातों पर नियंत्रण पाने में लगे हैं, एक स्थिर और सहयोगी वातावरण की जरूरत है। जो स्थिर सरकार से ही संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed