फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor gives orders of action against corrupt officers

J&K:राज्यपाल ने दिए भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बैखौफ कार्रवाई करने के निर्देश

Fri, 03 Mar 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 03 Mar 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
governor gives orders of action against corrupt officers
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : File Photo

रियासत में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी। राज्यपाल एनएन वोहरा ने विजिलेंस को निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में बिना किसी डर और सिफारिश के आगे बढ़ें और लंबित मामलों को त्वरित गति से निबटाएं।

विज्ञापन


यह हिदायत उन्होंने विजिलेंस निदेशक मुनीर खान को दी, जो उनसे विभागीय कामकाज की जानकारी देने के सिलसिले में वीरवार को मिले। खान ने राज्यपाल को बताया कि विभाग के पास 265 मामलों की कार्रवाई लंबित है।
विज्ञापन


इनमें संबंधित विभागों की ओर से मामलों का रिकार्ड न देना, जांच, चालान पेश करने को लेकर हाईकोर्ट की ओर से मिले स्टे आर्डर और ट्रायल कोर्ट में प्रोसीडिंग में देरी प्रमुख कारण हैं। एंटी करप्शन कोर्ट में पीओ कार्यालय में स्टाफ की कमी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने लंबित मामलों पर जताई थी चिंता

governor gives orders of action against corrupt officers
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : FILE PHOTO

राज्यपाल ने खान को कहा कि उन्हें लगता है कि इस मामले को लेकर उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए, लेकिन वह बेखौफ इन मामलों को लेकर जांच तेज करें। राज्यपाल ने पहले मामलों के लंबित रहने पर चिंता जताई थी। इसके बाद से विजिलेंस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed