{"_id":"58b930674f1c1bf0798307f6","slug":"governor-gives-orders-of-action-against-corrupt-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K:राज्यपाल ने दिए भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बैखौफ कार्रवाई करने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K:राज्यपाल ने दिए भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बैखौफ कार्रवाई करने के निर्देश
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 03 Mar 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी। राज्यपाल एनएन वोहरा ने विजिलेंस को निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में बिना किसी डर और सिफारिश के आगे बढ़ें और लंबित मामलों को त्वरित गति से निबटाएं।
विज्ञापन
यह हिदायत उन्होंने विजिलेंस निदेशक मुनीर खान को दी, जो उनसे विभागीय कामकाज की जानकारी देने के सिलसिले में वीरवार को मिले। खान ने राज्यपाल को बताया कि विभाग के पास 265 मामलों की कार्रवाई लंबित है।
विज्ञापन
इनमें संबंधित विभागों की ओर से मामलों का रिकार्ड न देना, जांच, चालान पेश करने को लेकर हाईकोर्ट की ओर से मिले स्टे आर्डर और ट्रायल कोर्ट में प्रोसीडिंग में देरी प्रमुख कारण हैं। एंटी करप्शन कोर्ट में पीओ कार्यालय में स्टाफ की कमी भी है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने लंबित मामलों पर जताई थी चिंता
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : FILE PHOTO
राज्यपाल ने खान को कहा कि उन्हें लगता है कि इस मामले को लेकर उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए, लेकिन वह बेखौफ इन मामलों को लेकर जांच तेज करें। राज्यपाल ने पहले मामलों के लंबित रहने पर चिंता जताई थी। इसके बाद से विजिलेंस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।