फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor arrived in Pakistan shelling displaced camps

राज्यपाल पहुंचे पाक गोलाबारी से विस्थापित शिविरों में

Mon, 12 Jan 2015 12:22 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Governor arrived in Pakistan shelling displaced camps

राज्यपाल एनएन वोहरा रियासत का राजकाज संभालने के अगले ही दिन रविवार को पाक गोलाबारी से विस्थापित लोगों के शिविरों में गए। कठुआ और सांबा जिले में बने शिविरों का दौरा कर उन्होंने नापाक गोलों के कारण विस्थापितों की तरह जिंदगी गुजार रहे लोगों का दुख दर्द सुना।

विज्ञापन


समस्याएं जानकर हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मातहतों को निर्देश दिए ताकि कड़ाके की इस ठंड में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

राज्यपाल ने हीरानगर हायर सेकेंडरी स्कूल और चीची माता मंदिर सांबा में बने शिविरों में रह रहे विस्थापितों के लिए खाने पाने तथा दवाई की व्यवस्था करने को कहा। हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी

Governor arrived in Pakistan shelling displaced camps

इस दौरान बार्डर वेलफेयर कमेटी के प्रधान भारत भूषण ने सीमांत ग्रामीणों की समस्याएं बताते हुए कहा कि  1947 से अब तक उन्हें ग्यारह बार पलायन करना पड़ चुका है। जिस प्रकार से कश्मीरी विस्थापितों को दो कमरों के  घर बनाकर दिए गए हैं, वैसे ही उन्हें भी राहत दी जाए।

इसके साथ ही तारबंदी में आई 22 गांवों की बीस हजार कनाल से अधिक भूमि का मुआवजा भी दिया जाए। डीच में आई भूमि के लिए भी उन्हें मुआवजा दिया जाए। स्टेट लैंड पर की गई कृषि से उत्पन्न फसल का पांच करोड़ रुपये मुआवजा अब तक नहीं मिला है।

लोगों ने सीमावर्ती गांवों से पुलिस की भर्ती करने की भी मांग की। वोहरा ने फसल के मुआवजे के लिए जिला उपायुक्त को निर्देश दिए। भर्ती के लिए आईजी को रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीमांत लोगों की समस्या का हल करना जरूरी है।

इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान सचिव प्रदीप के. त्रिपाठी, मंडलायुक्त जम्मू शांतमनु, पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार के अलावा सांबा के डीसी मुबारक सिंह, कठुआ के डीसी डा. शाहिद इकबाल चौधरी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed