फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government will give free vaccine to common people in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में आम लोगों को भी मुफ्त वैक्सीन देगी सरकार, मार्च में होगी तीसरे चरण की शुरुआत

Tue, 16 Feb 2021 06:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 16 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Government will give free vaccine to common people in Jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

चिकित्सा कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों के बाद मार्च में आम लोगों के लिए कोविड वैक्सीन अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए कार्य योजना तैयार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार आम लोगों को भी मुफ्त वैक्सीन देगी।

विज्ञापन


कोविन एप पर आधारित एक नई एप के माध्यम से आम लोगों को वैक्सीन के लिए पंजीकृत किया जाएगा। इसमें 50 वर्ष से अधिक और बीमारियों से ग्रस्त लोग शामिल होंगे। अभी तक केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन के एवज में कोई राशि वसूलने के निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार मुफ्त में वैक्सीन देगी। चिकित्सा कर्मियों का वैक्सीन अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद पुलिस और दूसरे सुरक्षाबलों के साथ सिविल प्रशासन के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उसके बाद आम लोगों के लिए वैक्सीन अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


वैक्सीन अभियान में लाई गई तेजी
फ्रंटलाइन कर्मियों को वैक्सीन देने में तेजी लाई गई है। इसके लिए अर्बन हेल्थ सेंटरों के स्टाफ को भी शामिल किया गया है। वैक्सीन के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है, जिसमें प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन सौ कर्मियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन आम लोगों को व्यापक स्तर पर वैक्सीन देने के लिए अतिरिक्त केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जम्मू जिले में ही करीब 250 केंद्रों की शिनाख्त की गई है, जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी को कवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश में 17000 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन दी गई। स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया मार्च में आम लोगों को कोविड वैक्सीन देने से पहले उनका पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से कोविन आधारित नई एप आएगी। अभी तक आम लोगों को निशुल्क वैक्सीन देने की तैयारी है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान ने बताया कि 6 मार्च से तीसरे चरण की वैक्सीन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed