फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government school principal accused of molestation, suspended

Jammu News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप, निलंबित

विज्ञापन
Government school principal accused of molestation, suspended
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को मंगलवार को छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। आदेश में कहा है कि निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर मामले की जांच करेगा और अपनी सिफारिशों के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
गुंड हस्सी भट के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल शब्बीर अहमद मीर पर छेड़छाड़ का आरोप लगने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि शाल्टेंग पुलिस स्टेशन में धारा 354डी (पीछा करना), 294 (अश्लील हरकतें या अश्लील भाषा) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, स्कूल शिक्षा विभाग ने मीर को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने निदेशक स्कूल शिक्षा को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है, शब्बीर अहमद मीर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट बीएचएसएस गुंड हस्सी भट, श्रीनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त अधिकारी को निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर के साथ अटैच किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed