{"_id":"5bb2318e867a5570e735c271","slug":"government-of-jammu-kashmir-going-to-shift-after-26-october-to-jammu-from-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सरकार सजने की तैयारी तेज, 26 अक्तूबर को कश्मीर में बंद हो जाएगा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में सरकार सजने की तैयारी तेज, 26 अक्तूबर को कश्मीर में बंद हो जाएगा दरबार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Oct 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
नागरिक सचिवालय जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में दरबार मूव की परंपरा के तहत शीतकालीन राजधानी में सरकार के दरबार को सजाने की तैयारी इन दिनों तेजी से चल रही है। सरकारी कामकाज के मुख्य केंद्र नागरिक सचिवालय और राजभवन में रंग रोगन व जरूरी मरम्मत का काम तेजी से हो रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 26 अक्तूबर को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सरकार का दरबार तय परंपरा के तहत बंद हो जाएगा और पांच नवंबर 2018 को जम्मू में सरकार का दरबार सजेगा। हालांकि इस बार राज्यपाल शासन होने की वजह से सियासी नेतृत्व इस कड़ी का हिस्सा नहीं होगा।
जम्मू में दरबार के आगमन को करीब एक माह का समय ही बचा होने को देखते हुए नागरिक सचिवालय में रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है। एस्टेट विभाग ने दरबार मूव से जुड़े मुलाजिमों व अधिकारियों के क्वार्टरों की मरम्मत व सज्जा का काम भी तेज गति से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक व उनके प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस मुख्यालय, हाई कोर्ट समेत दरबार से जुड़े अन्य अहम विभाग भी दरबार मूव के साथ नवंबर में अगले छह माह के लिए जम्मू शिफ्ट हो जाएंगे।