{"_id":"6457f5295781b407450e8666","slug":"government-money-was-not-spent-on-fraudster-kiran-patel-jk-government-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जालसाज किरण पटेल पर सरकारी पैसा नहीं खर्च किया गया, आतिथ्य-प्रोटोकॉल विभाग ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जालसाज किरण पटेल पर सरकारी पैसा नहीं खर्च किया गया, आतिथ्य-प्रोटोकॉल विभाग ने दी जानकारी
Mon, 08 May 2023 12:54 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 12:54 AM IST
सार
किरण पटेल को दो मार्च के लिए श्रीनगर के निशात इलाके के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पटेल ने जाली विजिटिंग कार्ड और दस्तावेज के जरिये लोगों को धोखा दिया।
विज्ञापन
ठग किरण पटेल।
- फोटो : PTI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालसाज किरण भाई पटेल की कश्मीर यात्रा के दौरान सरकार की ओर से न तो परिवहन सुविधा दी गई है और न ही कोई राशि खर्च की गई है। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के आतिथ्य और प्रोटोकॉल विभाग ने सूचना के अधिकार के तहत दाखिल एक आवेदन के जवाब में दी है।
विज्ञापन
श्रीनगर के एक वकील आमिर मसूदी ने आरटीआई दायर कर कथित जालसाज पर आवास, परिवहन सहित अन्यु सुविधाओं पर खर्च की गई राशि का ब्योरा मांगा था। मालूम हो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद को विशेष अधिकारी बताने वाले जालसाज किरण पटेल से कश्मीर में तैनात सरकारी अधिकारियों ने उसके घाटी के दो दौरों के दौरान उनसे मुलाकात की थी। \
विज्ञापन
हालांकि घाटी के तीसरे दौरे के दौरान दो मार्च को उसे श्रीनगर के निशात इलाके के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पटेल ने जाली विजिटिंग कार्ड और दस्तावेज के जरिये लोगों को धोखा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि पटेल जेड-श्रेणी सुरक्षा, बुलेट प्रूफ वाहन प्राप्त करने में सफल रहा और काफी समय तक पांच सितारा प्रोटोकॉल का आनंद भी लिया।