फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government does not shared information about expenditure of security of separatists

अलगाववादियों की सुरक्षा पर खर्च की जानकारी नहीं देती सरकार

Mon, 18 Feb 2019 02:42 AM IST
राजेश सैनी अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Government does not shared information about expenditure of security of separatists
अलगाववादी नेता

कश्मीर में अलगाववादियों के फलने फूलने में अतीत में रही सरकारों का भी पूरा योगदान है। अलगाववादियों को राज्य सरकार की तरफ से बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी दी गई है। ये हमेशा इनके साथ रहते हैं। सईद अली शाह गिलानी की सिक्योरिटी में ही एक डीएसपी रैंक के अफसर सहित दो दर्जन पुलिस कर्मी हैं। यही नहीं, राज्य सरकार अलगाववादियों की सिक्योरिटी और इनकी सुविधाओं पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये का हिसाब भी नहीं देती।

विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार, अलगाववादी नेताओं सईद अली शाह गिलानी, मीरवायज उमर फारूक, यासिन मलिक, शब्बीर शाह सहित अन्य अलगाववादियों की सुरक्षा में 150 पुलिस कर्मी तैनात हैं। इनके घरों से लेकर संगठनों के बनाए गए कार्यालयों तक ये पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जब यह कभी दिल्ली जाते हैं, तो साथ में पुलिस कर्मियों का दल जाता है। आरटीआई कार्यकर्ता रोहित चौधरी ने राज्य सरकार से अलगाववादियों के दिल्ली प्रवास के दौरान इनके होटलों में रुकने और अन्य सुविधाओं पर होने वाले खर्च का  ब्यौरा आरटीआई के जरिए राज्य सरकार से मांगा था। परंतु सरकार ने सुरक्षा का हवाला देकर ब्यौरा देने से इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन

Government does not shared information about expenditure of security of separatists
मीरवायज उमर फारूक

केंद्र की कोरी ना, लेकिन सरकारें मेहरबान
आरटीआई में केंद्रीय गृह विभाग से भी इसकी जानकारी मांगी गई। पूछा गया कि केंद्र की तरफ से अलगाववादियों को क्या सुविधाएं दी जाती हैं और इन पर कितना खर्च होता है। केंद्रीय गृह विभाग ने आरटीआई में बताया कि केंद्र की तरफ से अलगाववादियों को कुछ नहीं दिया जाता। राज्य सरकार ही उनको सबकुछ उपलब्ध कराती है। अतीत की किसी सरकार ने कभी अलगाववादियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।  

बेशुमार प्रापर्टी के मालिक
नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 20 अलगाववादी नेताओं की सूची बनाई है। इनमें सईद अली शाह गिलानी, मीरवायज उमर फारूक, यासिन मलिक, शब्बीर शाह आदि का नाम है। इन लोगों के पास बेशुमार संपत्ति है। गिलानी के बेटे और दामाद के नाम पर दुबई में संपत्ति है। सोपोर और डोरू मेें दो मंजिला घर। दिल्ली में फ्लैट हैं। इसके अलावा मीरवायज फारूक की दिल्ली, दुबई में 100 करोड़ के करीब संपत्ति है। यासिन मलिक की पाकिस्तान, कश्मीर और दुबई में 100 करोड़ के करीब संपत्ति है। शब्बीर शाह के पास 120 करोड़ के करीब संपत्ति है। अलगाववादियों की संपत्ति के बारे में एनआईए की ओर से व्यापक जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed