फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government doctors call strike in reasi jammu kashmir

J&K: सरकारी डॉक्टर को थाने में बैठाने पर बढ़ा गुस्सा, आज भी अस्पतालों में काम बहिष्कार का एलान

Fri, 26 Oct 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी/जम्मू Updated Fri, 26 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
government doctors call strike in reasi jammu kashmir
डॉक्टरों की हड़ताल के चलते खाली पड़े वार्ड - फोटो : अमर उजाला

रियासी पुलिस स्टेशन में एक डॉक्टर को हिरासत में रखने पर गुस्सा बढ़ गया है। संभाग के कई जिला अस्पतालों में वीरवार को डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखकर विरोध जताया। कई जिला अस्पतालों में ओपीडी प्रभावित होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि सीनियर कंसलटेंट सेवाएं दे रहे हैं। मगर कई जगह जूनियर डॉक्टरों ने कामकाज प्रभावित किया है। अवैध रूप से डॉक्टर को पुलिस स्टेशन में रखने पर डॉक्टर संबंधित जिला उपायुक्त को निलंबित किए जाने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।

विज्ञापन


रियासी जिला अस्पताल में वीरवार को डॉक्टरों ने अधीक्षक के कार्यालय के बाहर बैठकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला उपायुक्त ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू में रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले जूनियर डॉक्टरों ने कामकाज प्रभावित किया। आरडीए के उपप्रधान अमित कुमार ने दावा किया कि जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी में सेवाएं नहीं दीं। जबकि सीनियर डॉक्टरों ने भी एक घंटे कामकाज प्रभावित किया। हालांकि सीनियर कंसलटेंट ओपीडी में बैठे रहे। जिला अस्पताल उधमपुर में भी डॉक्टरों ने कामकाज ठप रखा। बिश्नाह चिकित्सा केंद्र में भी चिकित्सा सेवाएं प्रभावित की गईं। सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं और कैजुल्टी बहाल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

रियासी अस्पताल में कार्यरत पीड़ित डॉक्टर अश्विनी का कहना है कि बीती 20 अक्तूबर को मतगणना के दौरान जिला उपायुक्त ने उन्हें बुलाया था। उन्होंने ओपीडी में अन्य मरीजों का वास्ता देकर वापस आने की बात कही तो जिला उपायुक्त ने आपा खोकर उन्हें पुलिस थाने में भिजवा दिया, यहां उन्हें अवैध रूप से दो घंटे हिरासत में रखा गया। उन्हें भीड़ के सामने एक अपराधी की तरह जिला उपायुक्त के पीएसओ गाड़ी में बिठाकर थाने ले गए।

डीसी ने कहा मैं कुछ नहीं बोलूंगा
जिला उपायुक्त रियासी प्रसन्ना रामा स्वामी का कहना है कि उन्हें सरकारी डॉक्टर को हिरासत में लेने के मामले में कुछ नहीं कहना। उन्होंने कहा जिला अस्पताल रियासी में डाक्टरों की कोई हड़ताल नहीं चल रही है। ओपीडी सामान्य रूप से बहाल है। अधीक्षक डा. प्रीतम सिंह का भी कहना है कि ओपीडी गत 20 अक्तूबर से ही सामान्य रूप से चल रही है। डॉक्टरों द्वारा हड़ताल का कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed