{"_id":"63fa68f4f9635944f709ad94","slug":"goons-arrest-in-samba-samba-news-c-10-1-55415-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरोह का मुखिया है आईटीबीपी अधिकारी का बेटा, पुलिस ने बताया कुख्यात बदमाश
हत्या के प्रयास, लोगों को धमकी देने और अवैध हथियार लहराने के मामले में रहा शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। विजयपुर के नथवाल में लोगों को धमकाने और हथियार दिखाने जैसे आपराधिक मामलों के आरोपी चार लोगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे देसी पिस्तौल (कट्टा) और टोका भी बरामद किया है।
एसएसपी बेनाम तोश ने बताया है कि गिरफ्तार कुख्यात बदमाशों में रोहित निवासी विजयपुर, सुनील शर्मा उर्फ कडू निवासी गगोर विजयपुर, राजवीर गिल निवासी गुडा मोड़ विजयपुर और अंकुश शर्मा उर्फ जल्लू निवासी विजयपुर शामिल हैं। बदमाशों के गिरोह का मुखिया रोहित एक आईटीबीपी अधिकारी का बेटा है और एक कुख्यात बदमाश है। वह पहले हत्या के प्रयास, धमकी देने और अवैध हथियारों को लहराने के मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस ने बताया है कि रोहित जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जेल भी जा चुका है। एसडीपीओ विजयपुर प्रियंका कुमारी और थाना प्रभारी विजयपुर त्रिभुवन खजूरिया ने अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी की देखरेख में छापामारी कर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि नथवाल, विजयपुर में हथियार लहराने का मामला सुलझा लिया गया है। बदमाशों से अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं। आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
-- -- -
आरोपियों ने नथवाल में इसी सप्ताह लहराए थे हथियार
ज्ञात है कि विजयपुर के नथवाल में 21 फरवरी को आरोपियों ने शराब पीकर हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने हथियार लहराए थे और हवा में गोलीबारी कर लोगों को डराया था। बाद में लोगों ने इनकी शिकायत पुलिस से की। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा और हथियार जब्त किए।