फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   golf tournament, october

Jammu News: गोल्फ टूर्नामेंट 4 अक्टूूबर से, 126 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे भाग

विज्ञापन
golf tournament, october
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग जम्मूतवी गोल्फ कोर्स में प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार है। चार अक्तूबर से शुरू हो रहे पांच दिवसीय टूर्नामेंट में देश-विदेशों से 126 अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी भाग लेंगे। शनिवार को प्रेसवार्ता में पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय ने कहा कि टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों की क्षमता निखारेगा। संयुक्त निदेशक पर्यटन सुनैना मेहता ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए ''डोगरी फूड फेस्टिवल'' करवाया जाएगा, ताकि वे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकें। खिलाड़ियों को शहर का भ्रमण कराया जाएगा और स्थानीय उत्पादों के साथ सांस्कृतिक विरासत से अवगता कराया जाएगा, ताकि वे दुनिया भर में हमारे ब्रांड एंबेसेडर बन सकें। स्थानीय कला, शिल्प, पेंटिंग, हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जेटीजीसी के सचिव मानव गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन जम्मू-कश्मीर में उभरते गोल्फरों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। मौके पर विशेष सचिव पर्यटन विभाग अमरजीत सिंह और पीजीटीआई प्रतिनिधि विकास भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed