फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   goc northern command said strict action against ceasefire done by paksitan

पाकिस्तान को उसी भाषा में मिलेगा जवाब, आतंक का दामन थामने वालों की संख्या में गिरावट

Fri, 16 Nov 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 16 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
goc northern command said strict action against ceasefire done by paksitan
GOC Northern Command - फोटो : अमर उजाला
 यदि भारत को पाकिस्तान ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। सीजफायर तोड़ने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उधमपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे सेना की उत्तरी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने शुक्रवार को एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में यह कहा।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में बढ़ी स्नाइपर हमलों की घटनाओं के सवाल पर जीओसी ने कहा कि हमने जवानों से साफ तौर पर कहा कि यदि पाकिस्तान अपनी गतिविधियों से भारत को नुकसान पहुंचाता है, तो उसको उसी की भाषा में करारा जवाब दें। राजोरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर एक हफ्ते में स्नाइपर हमलों में तीन सैन्य जवान शहीद हुए हैं, एक पोर्टर मारा गया और कई घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से लगातार स्नाइपर हमले किए जा रहे हैं। हमने पाकिस्तान से इसका विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार एलओसी पर घुसपैठ करने की कोशिश की जाती है। इसे रोकने के लिए सेना के जवान तैनात हैं। हम लोग ऐसी घुसपैठ को रोकने में सक्षम हैं। कई बार घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं और आतंकियों को वापस भागना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की भर्ती में गिरावट आई
जीओसी रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि कश्मीर में आतंकी संगठन युवाओं को जरूर बहका रहे हैं। उन्हें आतंकी बनने के लिए कहा जा रहा है, इसके बावजूद पिछले कुछ समय में आतंक का दामन थामने वालों में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आर्मी गुडविल स्कूल का कोई भी स्टूडेंट आतंकी नहीं बना है। रही बात जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियों के बढ़ने की तो पीर पंजाल का साउथ का इलाका है जहां पर आतंकी सक्रिय हैं। इनको मार गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed