{"_id":"5c408f8cbdec22738f51e844","slug":"goc-northern-command-said-more-than-250-militants-killed-in-year-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना एवं सुरक्षाबलों के लिए 2018 रहा सबसे सफल, 250 से अधिक आतंकियों को मार गिराया: जीओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना एवं सुरक्षाबलों के लिए 2018 रहा सबसे सफल, 250 से अधिक आतंकियों को मार गिराया: जीओसी
Thu, 17 Jan 2019 07:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Jan 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
GOC Northern Command
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सेना एवं सुरक्षाबलों के लिए वर्ष 2018 सबसे सफल वर्ष रहा है। दस साल के रिकार्ड के मुताबिक गत वर्ष सेना एवं सुरक्षाबलों ने सबसे अधिक 250 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इसके अलावा 54 आतंकियों को धर दबोचने में सफलता मिली है।
सुरक्षाबलों के दबाव के चलते पांच आतंकियों ने समर्पण किया है। यह सब दर्शाता है कि हमारी सेना एवं सुरक्षाबल कितने सक्षम हैं। आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह कहना है नार्दर्न कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह का।
कलाई पुल के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जो आतंकी राज्य में आम नागरिकों की हत्याएं करने, उनको नुकसान पहुंचाने और आतंक फैलाने का काम करते थे हमारे सुरक्षाबलों ने सफलता के साथ उनको नष्ट किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेना पाकिस्तानी सेना से एक कदम आगे है। उसकी हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान लगातार आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के प्रयास कर रहा है। नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी और स्नाइपर के हमलों को अंजाम दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सेना पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की हर हरकत को नाकाम करने में सक्षम है। उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से कुछ साल से स्नाइपर शॉट और आईईडी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। मगर भारतीय जवान हर स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।