फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Youth dies under suspicious circumstances in Samba factory, family members accused of murder

जम्मू-कश्मीर: सांबा की फैक्टरी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का आरोप-हत्या की गई

Sat, 24 Jun 2023 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 02:30 AM IST
सार

पक्की ढक्की जुल्लाका मोहल्ले का संजीव कुमार बाड़ी ब्राहृमणा की एक फैक्टरी में काम करता था। उसे घायल अवस्था में जीएमसी लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Youth dies under suspicious circumstances in Samba factory, family members accused of murder
सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा में मौजूद परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सांबा जिले के बाड़ी ब्राहृमणा की फैक्टरी में काम करते हुए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार दोपहर को जीएमसी के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि युवक की हत्या की गई है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि जब तक फैक्टरी मालिक नहीं आएगा, तब तक सड़क से नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना खत्म कर किया। शाम को जोगी गेट में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल, पक्की ढक्की जुल्लाका मोहल्ले का संजीव कुमार बाड़ी ब्राहृमणा की एक फैक्टरी में काम करता था। वीरवार दोपहर उसे घायल अवस्था में जीएमसी लाया गया। सिर पर गहरी चोट थी।
विज्ञापन


कुछ देर उपचार के बाद मौत हो गई। पिता नरेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार संजीव के कपड़े और मोबाइल फोन लेकर चला गया। आशंका है कि बेटे की हत्या हुई है। वीरवार किसी कारण से पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब बाड़ी ब्राहृमणा के डीएसपी राहुल नागरा और एसएचओ पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाने लगे तो परिजनों और साथ आए लोगों ने जीएमसी के बाहर प्रदर्शन किया। नरेंद्र ने कहा कि ठेकेदार और अन्य लोगों पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

फैक्ट्री मालिक पर डेढ़ लाख रुपये की ऑफर देनेे का आरोप

पुलिस का कहना है कि संजीव फैक्टरी में टीन की छत लगाते हुए नीचे गिरा, जिससे मौत हो गई। यह भी जांच का विषय है कि वह फैक्टरी का कर्मी था या फिर अन्य व्यक्ति के साथ काम करता था। संजीव अपने पीछे बेटी और पत्नी को छोड़ गया है।

पिता का आरोप है किफैक्टरी मालिक ने डेढ़ लाख में केस खत्म कर मेडिको लीगल केस (एमएलसी) नहीं बनाने के लिए कहा है। यहां तक कि उन्होंने एक बार हाल पूछना भी जरूरी नहीं समझा। मृतक के ससुर ने कहा कि फैक्टरी का मालिक कभी एक लाख, कभी डेढ़ लाख की ऑफर दे रहा है।



कहा कि  दामाद की हत्या हुई है। फैक्ट्री वाले कहते हैं - 30 फुट की ऊंचाई से वह पानी पीते हुए नीचे गिर गया, लेकिन यहां से गिरने की बात कही जा रही है, वहां एक-दो फुट का सुराग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed