{"_id":"658f2ed862bd28716309c83a","slug":"gmc-patient-died-rampage-jammu-news-c-10-jam1008-271559-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच दिन से जीएमसी में भर्ती व्यक्ति की मौत, पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच दिन से जीएमसी में भर्ती व्यक्ति की मौत, पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी में भर्ती व्यक्ति की मौत हो गई। इसे लेकर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामला गरमाता देख पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पत्नी और उसके भाई को हिरासत में लिया। नवाबाद पुलिस स्टेशन में धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की गई। मृतक के परिजनों और उसकी पत्नी के बीच मारपीट भी हुई।
जानकारी के अनुसार तालाब तिल्लो का रहने वाला विकास बक्शी पांच दिन से बीमारी की हालत के चलते भर्ती था। शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव जब घर लाया गया तो परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी की प्रताड़ना से विकास की मौत हुई है। 12 वर्ष से वह उसे प्रताड़ित कर रही थी। अक्सर मारपीट करती थी, क्योंकि महिला का भाई पुलिस में है तो इसकी धौंस दिखाकर परेशान किया जाता था। यह भी बताया कि महिला पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी जतिंदर रैना का कहना है कि 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांच दिन से विकास अस्पताल में भर्ती था। आरोपों की जांच की जा रही है।