फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmc, love, marrige, attempt to suicide

Jammu News: दूसरे से सगाई तो सह नहीं पाए जुदाई, एक साथ खाया जहर

विज्ञापन
gmc, love, marrige, attempt to suicide
जम्मू। किसी दूसरे के साथ सगाई तय हुई तो प्यार की जुदाई सह नहीं पाने के साथ जोड़े ने जहर खा लिया। परिजन की ओर से युवक और युवती का अलग-अलग जगह रिश्ता कर दिया था। इस फैसले से दोनों के दिल टूट गए और आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

दोनों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में चल रहा है। घटना वीरवार की है जब जम्मू विश्वविद्यालय के पिछले गेट के पास युवक और युवती ने एक साथ जहर खाया था। मुंह से झाग निकलते देखकर राहगीरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान के लिए पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


सुरिंसर के रहने वाले युवक और युवती सोमवार को अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को दोनों ने जम्मू पहुंचकर शादी करने की योजना बनाई लेकिन जब बात नहीं बनीतो उन्होंने बुधवार को मौत को गले लगाने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेटाडोर में बैठकर पहुंचे यूनिवर्सिटी

दोनों ने जहर निगला और मेटाडोर में सवार होकर जम्मू विश्वविद्यालय की तरफ निकल गए। यूनिवर्सिटी के पिछले गेट के पास पहुंचते ही जहर के असर से तबीयत बिगड़ गई और वे बेसुध होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बेहोशी की हालत में जीएमसी पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है।


अस्पताल पहुंचे परिजन के उड़े होश
घटना की सूचना मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचे। युवक के पिता रूप चंद ने बताया कि उनका बेटा नाई का काम करता है और उसकी सगाई हो चुकी थी। लड़की उनकी दूर की रिश्तेदारी में ही है लेकिन उन्हें प्रेम-प्रसंग की जानकारी नहीं थी। पिता ने भावुक होते हुए कहा कि अब उनका बेटा जो चाहेगा वह वही करेंगे। युवती के पिता पूर्ण चंद और बहन सुनीता ने बताया कि रविवार रात सभी ने साथ खाना खाया था और सोमवार सुबह वह अचानक गायब हो गई। उसका रिश्ता हो चुका था। परिजन का कहना है कि अगर उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा होता तो वे घर पर बात कर हल जरूर निकालते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed