फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmc jammu news

जीएमसी के कई विभागों के बंद होने के खतरा, ऑर्थो विभाग में फिर तीन मरीज पाजिटिव

विज्ञापन
gmc jammu news
जम्मू। जीएमसी की इमरजेंसी और ओपीडी में लगातार पहुंच रहे कोविड पॉजिटिव मरीजों से कई विभागों के बंद होने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को ऑर्थो विभाग में तीन नए पॉजिटिव मरीजों की पुुष्टि हुई। इसमें एक मरीज की रिपोर्ट ऑपरेशन के बाद हुई, जिससे उसकी देखभाल में जुड़े आठ डॉक्टरों को क्वारंटीन करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा मेडिसन का एक मरीज संदिग्ध मरीजों के लिए बनाए गए आईसीयू में कोरोना संक्रमित पाया गया। सभी पॉजिटिव मरीजों को सीडी कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जीएमसी के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह के अनुसार आईसीयू विभाग में सैनिटाइजेशन कराया गया है। संदिग्ध मरीजों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

ऑर्थो विभाग में पिछले एक हफ्ते से लगातार पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। इस विभाग में अब तक कई डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ क्वारंटीन हो चुका है। गत सोमवार को ऑर्थो यूनिट में तीस साल के एक युवक के घुटने की चपनी का ऑपरेशन करके उसे रिकवरी वार्ड में रखा गया। जिसमें मंगलवार को उसके कोविड पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली। विभाग की ओर से क्वारंटीन समीक्षा कमेटी को 8 डॉक्टरों को क्वारंटीन करने की सिफारिश के साथ सूची भेजी गई है। इसके अलावा एक मरीज के पैर और एक अन्य मरीज के चूकले का बुधवार को ऑपरेशन किया जाना था। लेकिन ऑपरेशन से पहले लिए गए कोविड टेस्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। ऑर्थो यूनिट में अब तक कई मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद इसके बंद होने का खतरा सबसे अधिक है। डॉक्टरों के अनुसार इमरजेंसी और ओपीडी में सीधे पहुंच रहे कई मरीज खतरा बने हुए हैं। इससे आशंका है कि वातावरण में संक्रमण फैलने लगा है। वहीं, कोविड पॉजिटिव आईएएस अधिकारी के मामले में प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के वीरवार को कोविड सैंपल लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed