फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: FIR filed against attendants in fight security increased in GMC emergency

जम्मू: मारपीट में तीमारदारों पर होगी एफआईआर, जीएमसी की इमरजेंसी में बढ़ाई गई सुरक्षा

Wed, 29 Nov 2023 01:00 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2023 01:00 PM IST
सार

इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाने के साथ पुलिस कर्मियों पर ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जीएमसी प्रशासन और रेजीडेंट डॉक्टरों के बीच मंगलवार को हुई दो दौर की बैठक में डॉक्टरों की सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Jammu: FIR filed against attendants in fight security increased in GMC emergency
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू जीएमसी की इमरजेंसी में डॉक्टर से मारपीट के मामले में तीमारदारों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। घटना में नर्स की संलिप्तता की भी आंतरिक जांच की जाएगी। इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाने के साथ पुलिस कर्मियों पर ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जीएमसी प्रशासन और रेजीडेंट डॉक्टरों के बीच मंगलवार को हुई दो दौर की बैठक में डॉक्टरों की सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


रविवार रात इमरजेंसी में हड्डी रोग विभाग के पीजी तृतीय वर्ष के एक डॉक्टर के साथ मारपीट करने का मरीज के तीमारदारों पर आरोप है। यह भी आरोप है कि घटना में पुलिस मूकदर्शक बनी रही और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई नहीं की गई। जीएमसी प्रशासन के बैठक में रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में सुरक्षा के बावजूद तीमारदारों द्वारा हमले कर दिए जाते हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल है। ऐसे वातावरण में काम करना मुश्किल है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस पर जीएमसी प्रशासन ने आश्वासन दिया कि तीमारदारों के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। बैठक में आरडीए (रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन) के प्रधान डॉ. शुभम, उपप्रधान डॉ. नासिर, महासचिव डॉ. गुरबीर के अलावा पुलिस और जीएमसी प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से जानकारी हासिल की जा रही है। आरोप है कि एक नर्स के तीमारदारों ने डॉक्टर से मारपीट की थी, हालांकि यह जांच के बाद साफ होगा। खासतौर पर इमरजेंसी में सुरक्षा कर्मियों को मारपीट की घटना में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed