{"_id":"62d3aefe149cd97cab7025fc","slug":"gm-saroori-ghulam-mohammad-saroori-may-be-the-president-of-jammu-kashmir-congress-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जीएम सरूरी को मिल सकती है जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जीएम सरूरी को मिल सकती है जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की कमान
Sun, 17 Jul 2022 12:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:11 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीएम सरूरी हो सकते हैं। अभी तक दो नाम शार्ट लिस्ट किए गए हैं। इनमे गुलाम मोहम्मद सरूरी और विकार रसूल के नाम शामिल हैं। दोनो नेता गुलाम नबी आजाद के भी खासे करीबी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस का वर्कशॉप
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में प्रदेश कांग्रेस को गुलाम मोहम्मद सरूरी (जीएम सरूरी) के रूप में नया अध्यक्ष मिलना लगभग तय माना जा रहा है। राहुल गांधी के विदेश दौरे से 18 जुलाई को नई दिल्ली लौटने पर सरूरी के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद को जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को मजबूत बनाने का जिम्मा सौंप दिया है। आजाद ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ साथ नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने के लिए विभिन्न नामों पर चर्चा की है। प्रदेश के कई कांग्रेस नेता दिल्ली में भी डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
अभी तक दो नाम शार्ट लिस्ट किए गए हैं। इनमे गुलाम मोहम्मद सरूरी और विकार रसूल के नाम शामिल हैं। यह दोनों पूर्व विधायक के साथ साथ जम्मू कश्मीर में मंत्री भी रह चुके हैं। दोनो नेता गुलाम नबी आजाद के भी खासे करीबी हैं। गुलाम नबी आजाद प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और किश्तवाड़ जिले के इंद्रवाल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। विकार रसूल रामबन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। सरूरी के मुकाबले में विकार रसूल काफी युवा हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि अनुभव को प्राथमिकता मिले।
विज्ञापन
इतना तय है कि अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर में प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। हालांकि जम्मू कश्मीर से संबंधित अहम फैसले लेने में गुलाम नबी आजाद की अहम भूमिका रहेगी।