{"_id":"6369650c4f11e010603c5108","slug":"girl-steals-scooty-from-mubarak-mandi-in-jammu-imprisoned-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral: जम्मू में मुबारक मंडी से युवती ने की स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद, अब वीडियो हो गया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral: जम्मू में मुबारक मंडी से युवती ने की स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद, अब वीडियो हो गया वायरल
Tue, 08 Nov 2022 01:35 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:35 AM IST
सार
शहर के मुबाकर मंडी इलाके से एक स्कूटी चोरी हो गई। इसे एक युवती ने चोरी की है। जो स्कूटी को ले जाती हुई सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के मुबाकर मंडी इलाके से एक स्कूटी चोरी हो गई। यह स्कूटी एक युवती ने चोरी की है, जो स्कूटी को ले जाती हुई सीसीटीवी में भी कैद हुई है। हालांकि पुलिस स्टेशन पक्का डंगा में इसे लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। लेकिन, स्कूटी के मालिक का कहना है कि उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अमित गुप्ता ने अपनी स्कूटी नंबर जेके02एएक्स 0753 को घर के बाहर ही पार्क किया हुआ था। यहां स्कूटी चोरी कर ली गई। दोपहर 2 बजे स्कूटी पार्क की थी। शाम को करीब 6 बजे एक युवक और युवती आए। युवक पीछे खड़ा रहा।
विज्ञापन
युवती स्कूटी तक पहुंची और उसने स्कूटी स्टार्ट की। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पक्का डंगा थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल इसकी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। ब्यूरो
विज्ञापन