{"_id":"5a1ef3324f1c1b70548c06b9","slug":"girl-dead-in-circumstances-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
जिले के कालाकोट सब डिविजन के सियालसुई इलाके में 11 वीं कक्षा की लड़की की मौत हो गई। छात्रा अपने चाचा के घर रहती थी। छात्रा के शरीर पर कोई निशान नहीं हैं। जहरीला पदार्थ निगलने से छात्रा की मौत की आशंकाओं से पुलिस ने इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूल रूप से शहर के चिंगस चटयाड़ निवासी 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा मोनिका देवी पुत्री सत पाल के पिता का देहांत कुछ वर्ष पहले हो गया था। वह पिछले कुछ वर्षों से कालाकोट के सियालसुई क्षेत्र में वह अपने चाचा के घर पर रह रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को वह सोने के लिए अपने कमरे में गई थी। लेकिन सुबह वह स्कूल जाने के समय पर उठी नहीं। परिवार के सदस्यों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि वह अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ी है।
विज्ञापन
तत्काल उसे कालाकोट के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।