फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मोदी के करीबी मुर्मू जम्मू-कश्मीर और राधा कृष्ण माथुर बने लद्दाख के उपराज्यपाल

मोदी के करीबी मुर्मू जम्मू-कश्मीर और राधा कृष्ण माथुर बने लद्दाख के उपराज्यपाल

Fri, 25 Oct 2019 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
मोदी के करीबी मुर्मू जम्मू-कश्मीर और राधा कृष्ण माथुर बने लद्दाख के उपराज्यपाल
सतपाल मलिक (बाएं) और गिरीश चंद्र मुर्मू (बाएं)) - फोटो : Social Media
जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर किया गया है। वो अब गोवा की कमान संभालेंगे। सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले मृदला सिन्हा गोवा की राज्यपाल थीं। उन्हें हटाकर सत्यपाल मलिक को केंद्र सरकार ने वहां का राज्यपाल नियुक्त किया है।
विज्ञापन



 


 

अनुच्छेद 370 हटाए जाने व जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उक्त दोनों राज्यों के राज्यपाल कौन होंगे इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। जिसका शुक्रवार को  फैसला हो गया। 


गिरीश चंद्र मुर्मू अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी होंगे। वहीं राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के पहले एलजी होंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।

गिरिश चंद्र मूर्मु के बारे में अहम बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहले उप राज्यपाल के लिए गिरिश चंद्र मूर्मु को चुना है। मूर्मु और पीएम मोदी का पुराना रिश्ता रहा है। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मूर्मु उनके प्रधान सचिव थे। 

गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी को प्रधानमंत्री मोदी के भरोसेमंद लोगों में से एक माना जाता है। इसी वजह से उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यव विभाग का सचिव पद भी सौंपा गया था। 

सरकारी खर्चों को कम करने की योजना बनाई 
केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने सरकारी खर्चों को कम करने की ओर काम किया। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कई योजनाओं का विलय करने और कुछ पर विराम लगाने की भी बात कही। उन्होंने राजस्व, राजकोषीय घाटा और व्यय की प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed