मोदी के करीबी मुर्मू जम्मू-कश्मीर और राधा कृष्ण माथुर बने लद्दाख के उपराज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Radha Krishna Mathur has been appointed as Lieutenant Governor of Ladakh. pic.twitter.com/G2rJ3IZ49d
— ANI (@ANI) October 25, 2019विज्ञापन
Girish Chandra Murmu has been appointed as Lieutenant Governor of Jammu-Kashmir. pic.twitter.com/eFSrEhcTce
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 25, 2019
अनुच्छेद 370 हटाए जाने व जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उक्त दोनों राज्यों के राज्यपाल कौन होंगे इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। जिसका शुक्रवार को फैसला हो गया।
गिरीश चंद्र मुर्मू अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी होंगे। वहीं राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के पहले एलजी होंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।
गिरिश चंद्र मूर्मु के बारे में अहम बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहले उप राज्यपाल के लिए गिरिश चंद्र मूर्मु को चुना है। मूर्मु और पीएम मोदी का पुराना रिश्ता रहा है। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मूर्मु उनके प्रधान सचिव थे।
गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी को प्रधानमंत्री मोदी के भरोसेमंद लोगों में से एक माना जाता है। इसी वजह से उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यव विभाग का सचिव पद भी सौंपा गया था।
सरकारी खर्चों को कम करने की योजना बनाई
केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने सरकारी खर्चों को कम करने की ओर काम किया। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कई योजनाओं का विलय करने और कुछ पर विराम लगाने की भी बात कही। उन्होंने राजस्व, राजकोषीय घाटा और व्यय की प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया।