फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Girdavar absent for 20 days

Jammu News: 20 दिन से दफ्तर नहीं आ रहे गिरदावर, न डॉमिसाइल बन रहे, न आमदन सर्टिफिकेट, जिम्मेदार गंभीर नहीं

विज्ञापन
Girdavar absent for 20 days
परेशानी...खौड़ तहसील में रोज पहुंच रहे लोग, बिना काम कराए निराश लौट रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। तहसील कार्यालय खौड़ में बीस दिन से गिरदावर के न आने से काम करवाने आ रहे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। गिरदावर के साइन न होने से लोगों के काम रुक गए हैं। न डॉमिसाइल बन रहे, न ही आमदन सर्टिफिकेट। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर जिम्मेदार भी गंभीर नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि 25 दिन पहले यहां के गिरदावर पदम शर्मा का स्थानांतरण हो गया था। उनकी जगह पर प्रशासन ने गिरदावर मोहम्मद अजीज को तैनात किया है। वह ज्वाइनिंग तो कर गए हैं, लेकिन बाद में करीब 20 दिन से कार्यालय में दस्तक नहीं दी। इससे क्षेत्र के लोगों को जरूरी कामकाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

15-20 दिन से रोज दफ्तर में भटक रहे लोग
तहसील कार्यालय में पहुंचे कुलदीप सिंह, विजय कुमार आदि ने बताया कि दस्तावेज के लिए आवेदन किया था। लेकिन जहां मुलाजिम ही नहीं मिलते हैं। 15-20 दिन से रोज भटक रहे हैं। कोई सुनने वाला ही नहीं है। गिरदावर तो मिल ही नहीं रहा है। न ही गिरदावर फोन उठाता है। इससे लोगों के डॉमिसाइल, कैटेगरी सर्टिफिकेट, एलसी सर्टिफिकेट, आमदन सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज नहीं बन रहे हैं। रोज दफ्तर में आ रहे हैं और बिना काम करवाए निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरदावर न फोन नहीं उठाया, तहसीलदार बोले-पूछ लेते हैं
तहसील में लोगों को आ रही समस्या को लेकर जिम्मेदार भी गंभीर नहीं हैं। लोगों की परेशानी संबंधी गिरदावर मोहम्मद खलील के फोन नंबर पर कॉल की तो उनका फोन बंद आया। बाद में चालू हुआ, तो फोन उठाया नहीं। वहीं, तहसीलदार खौड़ रमण जंडेयाल से बात की तो उन्होंने कहा कि गिरदावर को पूछ कर बताते हैं। लेकिन, उनकी तरफ से भी बाद में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed