{"_id":"63f90821e1be65c3fe00b263","slug":"ghulam-nabi-azad-serves-defamation-notice-to-jairam-ramesh-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद पर टिप्पणी करने पर सांसद जयराम को नोटिस, दो करोड़ रुपये का मांगा हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद पर टिप्पणी करने पर सांसद जयराम को नोटिस, दो करोड़ रुपये का मांगा हर्जाना
Sat, 25 Feb 2023 12:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:25 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में एडवोकेट नरेश कुमार गुप्ता के अनुसार आजाद की तरफ से सांसद जयराम को नोटिस भेजा गया है। इसमें जयराम द्वारा आजाद के पद्म विभूषण अवार्ड सहित अन्य मौकों पर टिप्पणी करने को गलत बताया गया है।
विज्ञापन
जयराम रमेश और गुलाम नबी आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद पर टिप्पणी करने पर आजाद की ओर से एआईसीसी के महासचिव (सांसद) जयराम रमेश को मानहानि के एक मामले में कानूनी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
नोटिस के अनुसार जयराम रमेश पर दो करोड़ रुपये का टोकन मनी हर्जाना मांगने के साथ आपराधिक मामला चलाने की मांग की गई है। जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में एडवोकेट व एसोसिएट्स नरेश कुमार गुप्ता के अनुसार आजादी की तरफ से सांसद जयराम को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
नोटिस में जयराम द्वारा आजाद के पद्म विभूषण अवार्ड सहित अन्य मौकों पर टिप्पणी करने को गलत बताया गया है। राहुल गांधी की नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी जयराम ने विभिन्न मौकों पर आजाद पर अभद्र टिप्पणी कीं।
विज्ञापन
संविधान में किसी के चरित्र पर गलत टिप्पणी नहीं की जा सकती हैं। आजाद ने अगस्त 2022 में कांग्रेस छोड़कर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी नाम से अपनी पार्टी बनाई थी।