फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad said union govt done ended terrorism but incidents happened in Rajouri Poonch are matter of c

J&K: आजाद बोले- केंद्र ने आतंकवाद-पत्थरबाजी को खत्म किया, पर राजोरी-पुंछ की घटनाएं चिंता का विषय

Sun, 07 May 2023 03:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 07 May 2023 03:14 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में आतंकवाद और पत्थरबाजी पर काबू पाने में सफल हुई है। हालांकि अनुच्छेद 370 प्रदेश की जनता के हित में नहीं था।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad said union govt done ended terrorism but incidents happened in Rajouri Poonch are matter of c
Ghulam Nabi Azad - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद एक बार फिर केंद्र सरकार के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में आतंकवाद और पत्थरबाजी पर काबू पाने में सफल हुई है। हालांकि केंद्र ने कुछ ऐसे भी काम किए जो प्रदेश की जनता के हित में नहीं थे, जैसे कि अनुच्छेद 370।
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'ऐसे कई काम हैं जो केंद्र को यहां नहीं करने चाहिए थे, जैसे अनुच्छेद 370 हटाना यहां के लोगों के हित में नहीं था लेकिन एक बात तय है कि आतंकवाद और पथराव की घटनाओं पर रोक लगी है।' आगे उन्होंने कहा कि पुंछ और राजोरी में जो घटनाएं हुई हैं वो चिंता का विषय हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद किसी के हित में नहीं है। इससे आम लोगों को ही नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


पैंथर्स के कार्यकारी अध्यक्ष पीके गंजू समेत कई नेता डीपीएपी में शामिल

इससे पहले शनिवार को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पीआर गंजू, व्यापारी सुरेंद्र कुमार, जोगेंद्र पाल कोहली, श्वेता डोगरा, दर्शना देवी, रीता देवी, रेखा आदि पार्टी में शामिल हो गए। आजाद ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि डीपीएपी ही एकमात्र प्रदेश में ऐसी पार्टी है जो जन आकांक्षाओं को पूरा करने का रोडमैप तैयार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed