फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad said Instead of sending terrorists to Jammu Kashmir Pakistan should focus on development

गुलाम नबी बोले: जम्मू कश्मीर में आतंकी भेजने के बजाय अपने मुल्क के विकास पर दे ध्यान पाकिस्तान

Thu, 25 Jul 2024 01:16 PM IST
गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: गुलशन कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

गुलाम नबी ने कहा कि सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए जो प्रयास कर रही है, वो स्वागत योग्य हैं। जम्मू कश्मीर में शांति और प्रगित के लिए आतंकवाद का खत्म होना जरूरी है।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad said Instead of sending terrorists to Jammu Kashmir Pakistan should focus on  development
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अर्शिद मीर

विस्तार

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर घेरा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस वक्त अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। भारत के मुकाबले में पाकिस्तान की ताकत शून्य है। उसे चाहिए कि जम्मू कश्मीर में आतंकी भेजने के बजाय वो अपने मुल्क के विकास पर ध्यान दे।

विज्ञापन


गुलाम नबी ने कहा कि सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए जो प्रयास कर रही है, वो स्वागत योग्य हैं। जम्मू कश्मीर में शांति और प्रगित के लिए आतंकवाद का खत्म होना जरूरी है। अभी हाल में जम्मू संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में हमले बढ़े हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि सुरक्षाबल जल्द ही आतंकियों को सफाया कर देंगे। पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को शहर से खदेड़ा
विज्ञापन


आजाद ने कहा, 'कई सालों के बाद आतंकवाद से राहत मिली थी लेकिन फिर से ऐसी गतिविधियां... आतंकवाद का खत्म होना विकास, जनता और रोजगार के लिए जरूरी है इस क्रम में सरकार जो भी कदम उठा रही है वह सही है... पड़ोसी मुल्क को सोचना चाहिए कि उनकी ताकत भारत के मुकाबले में शून्य है... पाकिस्तान आज सबसे कमज़ोर है चाहे वह सियासी रूप से हो या आर्थिक या फिर राजनीतिक रूप से हो... ऐसे हालात में पाकिस्तान को अपने मुल्क और अपने लोगों पर ध्यान दें ना कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने पर...।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed