फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ghulam nabi azad gave controversial statement on pm modi

मोदी गरजने वाले बादल, बरसने वाले नहीं: आजाद

Thu, 18 Dec 2014 09:46 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
ghulam nabi azad gave controversial statement on pm modi

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद कांग्रेस को घुसपैठिया नहीं, बल्कि विकास का प्रतीक मानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर आजाद का कहना है कि गठबंधन सरकार अटल बिहारी वाजपेयी ने भी चलाई और कांग्रेस ने रियासत की सरकारों में शामिल रहकर जम्मू के विकास की रूपरेखा खींचीं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में आजाद ने अकेले 171 रैलियां की हैं। वह कांग्रेस के चेहरे के रूप में प्रचार अभियान में जनता से रू-ब-रू थे। प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन की संभावना पर संतोष जताया। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा का मिशन 44 प्लस फेल हो चुका है।
विज्ञापन


मोदी गरजने वाले बादल हैं जो बरसते नहीं हैं। खाली बर्तन में आवाज ज्यादा होती है। यह शोर सीटों में नहीं बदलेगा। कांग्रेस ने अब तक सभी चरण के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है और पांचवें चरण में भी प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है

ghulam nabi azad gave controversial statement on pm modi

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिल्कुल अलग तरीके से लड़ा गया है। भाजपा और आरएसएस ने समाज को बांटने और ध्रुवीकरण की कोशिश की।  पाकिस्तान और चीन की सीमा वाले इस प्रदेश में इस तरह की कोशिश देशहित में नहीं है, लेकिन जम्मू कश्मीर की जनता गुमराह नहीं हुई है।

भाजपा को जनता ने पिछले चुनाव में 11 सीटें दीं, जिसमें सात प्रतिनिधियों पर सौदे के आरोप लगे। जम्मू के लोगों ने भाजपा को तब 11 विधायक इस उम्मीद में दिए कि वे जम्मू की आवाज उठाएंगे, लेकिन उनमें से सात पर नेशनल कांफ्रेंस से सौदे के आरोप लगे।

खुद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया। इस बार भाजपा अधिक सीटें चाहती है, ताकि बड़ा सौदा किया जा सके। मतदाता इस इरादे को समझ चुके हैं।

दर्जन भर हेलीकाप्टर और जेट विमान

ghulam nabi azad gave controversial statement on pm modi

आजाद ने कहा कि भाजपा ने जम्मू संभाग में छह और कश्मीर में छह हेलीकाप्टर का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में किया। इसके अलावा दोनों संभागों में छह-छह जेट विमान दिल्ली के लिए खड़े रहे। यह धनबल के प्रयोग का उदाहरण है। कांग्रेस ने सिर्फ एक हेलीकाप्टर से प्रचार किया। यह सत्ता का दुरुपयोग है।


आजाद ने कहा कि उनकी पत्नी का मुंबई के टाटा अस्पताल में बड़ा आपरेशन हुआ है। वह अभी भी अस्पताल में ही हैं, लेकिन वह प्रचार में जुटे रहे। बीस दिनों से अस्पताल में भर्ती पत्नी से सिर्फ एक बार मिले।

अकेले अभियान का संचालन करते हुए प्रधानमंत्री समेत उनके तमाम मंत्रिमंडल की टीम का मुकाबला करते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटें दो अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगी। भाजपा से नेकां और पीडीपी गठबंधन को भी तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed