{"_id":"639df97e8d07bc3c042a413a","slug":"ghulam-nabi-azad-expanded-his-party-dap","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: गुलाम नबी आजाद ने डीएपी का किया विस्तार, यहां जानें- किसे क्या मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: गुलाम नबी आजाद ने डीएपी का किया विस्तार, यहां जानें- किसे क्या मिली जिम्मेदारी
Sat, 17 Dec 2022 10:46 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई
पीटीआई
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:46 PM IST
सार
डीएपी प्रमुख ने सलमान निजामी को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। जुगल किशोर शर्मा और मोहम्मद अमीन भट को क्रमशः जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने पार्टी शुरू करने के करीब तीन महीने बाद शनिवार को तीन पूर्व मंत्रियों तारा चंद, पीरजादा मोहम्मद सईद और जीएम सरूरी को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सलमान निजामी को डीएपी के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। आजाद ने जुगल किशोर शर्मा और मोहम्मद अमीन भट को क्रमशः जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन
पार्टी ने 10 नए महासचिवों, 12 सचिवों, छह प्रवक्ताओं , मीडिया समन्वयकों-सह-अतिरिक्त प्रवक्ताओं और चार सोशल मीडिया समन्वयकों के नामों की भी घोषणा की। इस साल 26 अगस्त को कांग्रेस छोड़ने वाले 73 वर्षीय आजाद ने 26 सितंबर को जम्मू में दर्जनों पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य प्रमुख नेताओं के समर्थन से डीएपी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन