फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   get two lacs rupees to catch or kill the terrorists

J&K: आतंकवादियों को पकड़ने या मारने वाले को मिलेंगे दो लाख रूपए, लेकिन पढ़ लें पूरी खबर

Sun, 24 Dec 2017 11:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 24 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
get two lacs rupees to catch or kill the terrorists
- फोटो : File Photo

आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट ने बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने की तथा प्रदेश अध्यक्ष भरत भंडारी मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व पंच रोशन शर्मा को सांबा इकाई का जिला प्रधान घोषित किया गया।

विज्ञापन


रविवार को आयोजन के दौरान भंडारी ने कहा कि निवनियुक्त प्रधान बेहतर टीम बनाकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि फ्रंट आतंकवाद से प्रभावित लोगों की हमेशा मदद करता आया है। इसके लिए सभी युवा उनका सहयोग करते हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने एलान किया कि राज्य का जो भी नागरिक आतंकवादियों को मारता है या जिंदा पकड़ता है उसे दो लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अलगाववादियों से सारी सुविधाएं वापस लेनी चाहिए। कहा कि सांबा जिला कई वर्षों से आतंकवाद से पीड़ित रहा है जबकि सीमावर्ती गांवों में आए दिन गोलीबारी होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद की तरह की बढ़ रहे नशे के खतरे को भी खत्म करने के लिए आगामी दिनों में अभियान चलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed