फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Get electricity problem solved within a week

एक सप्ताह के भीतर बिजली की समस्या हल करवाएं

विज्ञापन
Get electricity problem solved within a week
सांबा। घगवाल में ब्लॉक दिवस के मौके पर डीसी अनुराधा गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं की शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनता दरबार में गंगीथ गांव के विशाल काटल ने गांव के पुराने रास्ते पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। बताया कि एसडीएम घगवाल को भी इसे बारे में बताया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीसी ने एसडीएम को इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई करने को कहा। गांव संगबाली के ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोग परेशान है। उन्हें बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारियों को गुप्ता ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करवाने को कहा। रंदवाल में ग्रामीणों ने पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने की शिकायत की। सारथी के ओमपाल ने रास्ते को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। डीसी अनुराधा गुप्ता ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर एसएसपी राजेश शर्मा, एसडीएम घगवाल रामकेश शर्मा, एसएचओ राकेश शर्मा, तहसीलदार राजपुरा, तहसीलदार घगवाल, बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed