फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Germany's oxygen plant will give breath to corona victims in Jammu and Kashmir

जर्मनी का ऑक्सीजन प्लांट जम्मू-कश्मीर में कोरोना पीड़ितों को देगा सांसें

विज्ञापन
Germany's oxygen plant will give breath to corona victims in Jammu and Kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना पीड़ितों को जर्मनी का ऑक्सीजन प्लांट सांसें देगा। सरकार ने नौ प्लांट मंगाए हैं, जिनके अगले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है। यह प्लांट जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभाग में स्थापित किए जाएंगे। सरकार का इस वक्त पूरा जोर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ऑक्सीजन आधारित बेडों की संख्या बढ़ाने पर है ताकि कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सके।
विज्ञापन

सरकार से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जर्मनी से ऑक्सीजन प्लांट शनिवार को रवाना किए जाने की उम्मीद है, जो अगले सप्ताह तक श्रीनगर पहुंचेंगे। इन प्लांट के लगने के बाद प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और कोरोना पीड़ितों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, पूरे प्रदेश में 78 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट से कोरोना प्रबंधन की फिलहाल योजना बनाई गई है। यह संख्या जरूरत के हिसाब से और भी बढ़ सकते हैं। वर्तमान में 26 प्लांट कार्यरत हैं। निकट भविष्य में और 52 प्लांट क्रियाशील होंगे। इसके साथ ही सिलिंडर से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। पर्याप्त संख्या में सिंलिंडर हैं। बाहरी राज्यों से भी ऑक्सीजन मंगाया जा रहा है। निर्धारित कोटे की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए हिमाचल और पंजाब में अफसरों की तैनाती भी की गई है। सूत्रों का कहना है कि सरकारी की पूरी निगरानी ऑक्सीजन की उपलब्धता पर है। यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि कहीं भी इसकी कमी न होने पाए। इसके लिए उद्योगों की आपूर्ति भी पहले ही रोक दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के 55 सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज
सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पूरे प्रदेश में 55 सरकारी व निजी अस्पतालों में इंतजाम किए हैं। इनमें जम्मू संभाग में 30 और कश्मीर में 25 अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के लिए 5100 से अधिक बेड हैं। इसके अलावा आइसोलेशन के साढ़े 4700 और आईसीयू के 133 बेड हैं। सरकार ने ट्राइएज सेंटर भी बनाए हैं ताकि सबसे पहले कोई भी मरीज इन्हीं सेंटरों पर जाए। यहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए बेड, ऑक्सीजन व दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में फिलहाल कुल 78 ऑक्सीजन प्लांट से कोरोना प्रबंधन किया जाएगा। चिकित्सकों के साथ ही पूरा पैरा मेडिकल स्टाफ दिन रात लगा हुआ है। साथ ही वरिष्ठ अफसरों की भी कोरोना प्रबंधन में जिम्मेदारी तय की गई है।
-अटल डुल्लू, आयुक्त सचिव-स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed