{"_id":"61b241d61dc4b01f656e1555","slug":"general-bipin-rawat-objectionable-remarks-on-the-death-of-cds-in-jammu-and-kashmir-protest-against-former-professor-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"General Bipin Rawat: जम्मू-कश्मीर में सीडीएस के निधन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, उधमपुर में प्रदर्शन, राजोरी का दुकानदार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
General Bipin Rawat: जम्मू-कश्मीर में सीडीएस के निधन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, उधमपुर में प्रदर्शन, राजोरी का दुकानदार हिरासत में
Fri, 10 Dec 2021 12:26 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:26 AM IST
सार
सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत अन्य की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत पर सरकारी महिला कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद पूर्व प्रोफेसर के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी की। इस मामले में राजोरी में एक दुकानदार को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
उधमपुर में गलत बयान देने वाले प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते युवा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर जिले में वीरवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने सरकारी महिला कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पूर्व प्रवक्ता ने तीनों सेनाओं के प्रमुख रहे जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत के बाद देश विरोधी टिप्पणी की है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने थाने में लिखित शिकायत देकर पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोपहर करीब डेढ़ बजे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने पूर्व प्रवक्ता जान निसार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंगलवार को जनरल बिपिन रावत के शहीद होने के बाद महिला कॉलेज के पूर्व लेक्चरर ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी बयानबाजी की है।
विज्ञापन
उधमपुर के युवा शहीद बिपिन रावत का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आए दिन कश्मीर के कुछ लोग सरकारी नौकरी करते हुए भी देश विरोधी बयानबाजी कर हालात को खराब करने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों को नौकरी से बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद सभी पुलिस स्टेशन के अंदर पहुंचे और प्रवक्ता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
कॉलेज में कार्यरत नहीं है प्रवक्ता
सरकारी महिला कॉलेज के उप प्रधानाचार्य केवल कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में जान निसार महिला कॉलेज में अंग्रेजी के अस्थायी प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त हुए थे। अप्रैल 2021 में करार खत्म होने के बाद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। मौजूदा समय में कॉलेज का जान निसार के साथ कोई लेना देना नहीं है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर दुकानदार हिरासत में
राजोरी में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने के मामले में पुलिस ने स्थानीय दुकानदार को हिरासत में लिया है। आरोपी ने सीडीएस बिपिन रावत पर बनाई गई आपत्तिजनक पोस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था।
राजोरी कस्बे के पास एक गांव के रहने वाले इस शख्स ने तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट नजर आई, तो पुलिस ने फौरन इस व्यक्ति का पता ढूंढ उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति पेशे से दुकानदार है। उसने अपनी फेसबुक वॉल पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की, जो बेहद संवेदनशील और अत्यधिक आपत्तिजनक है। पोस्ट को लेकर मामला सामने आते ही राजोरी थाने की टीम ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया। कानूनी कार्रवाई जारी है।