{"_id":"60f90c728ebc3e6d9166c31b","slug":"general-administrative-department-withdrew-posts-notified-by-jammu-and-kashmir-service-selection-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रद्द किए अधिसूचित पदों के आवेदन शुल्क की वापसी प्रक्रिया शुरू, पढ़ें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रद्द किए अधिसूचित पदों के आवेदन शुल्क की वापसी प्रक्रिया शुरू, पढ़ें पूरी प्रक्रिया
Thu, 22 Jul 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:43 AM IST
सार
आवेदकों को रिफंड के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके लिए बैंक खाता पासबुक, आईडी प्रूफ के साथ बैंक अकाउंट सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट जमा करना होगा, जो कि सेल्फ अटेस्टेड भी हो। इसके बाद उन्हें अपना नाम, जन्म तिथि दर्ज कर अपना आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर रिफंड के आवेदन का लिंक 31 जुलाई तक रहेगा।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
2015 से 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा अधिसूचित पद सामान्य प्रशासनिक विभाग ने वापस ले लिए हैं। बताया जा रहा है कि इन पदों पर लिखित परीक्षा नहीं हुई थी। जेकेएसएसबी इन पदों के लिए आवेदनकर्ताओं का शुल्क वापस कर रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर एक लिंक बना हुआ है, इस लिंक को खोलकर आवेदक अपनी जानकारी दर्ज करवाकर अपना पैसा वापस ले सकता है। 2020 में पदों को वापस लेने के बाद आवेदकों ने बोर्ड से आवेदन फीस देने की मांग की थी। आवेदकों की मांग को देखते सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आवेदन शुल्क वापस देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन