{"_id":"67915e7750c0d59d980a16cb","slug":"gataru-murder-case-jammu-news-c-10-jam1007-529635-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए \nदबिश, कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश, कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ज्यूल चौक में गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। बुधवार को एसआईटी की टीमों ने जम्मू, सांबा व कठुआ में दबिश दी। प्रदेश की सीमाएं सील कर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी तालाब तिल्लो व रामगढ़ से बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को आशंका है की आरोपी प्रदेश छोड़कर बाहर जा सकते हैं। ऐसे में लखनपुर में सुरक्षा बढ़ा दी है। जम्मू, सांबा व कठुआ जिले की पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही है। पुलिस ने बॉर्डर को सील कर दिया है, ताकि हत्यारे बाहर न भाग सकें। सुमित जंडयाल के हत्याकांड में पुलिस अलग-अलग थ्योरी पर काम कर रही है। इसमें तीन से छह लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर घटनास्थल से एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों की फोटो वायरल हो रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ब्यूरो