फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gataru murder case

Jammu News: तीन साल में पांच बड़ी गैंगवार आतंकवाद के बाद दूसरी चुनौती

विज्ञापन
gataru murder case
जम्मू। आतंकवाद से लोहा लेने वाली पुलिस के सामने अब गैंगवार जैसी वारदात नई चुनौती बनकर उभर रही हैं। दिनदहाड़े अति व्यस्त और सुरक्षाबलों से घिरे रहने वाले चौक-चौराहों पर गैंगवार पुलिस तंत्र के लिए आंख खोलने वाली घटना है। जम्मू संभाग में तीन साल में गैंगवार की पांच बड़ी घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले 2006 में संजय गुप्ता उर्फ बकरा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अब सुमित जंडयाल उर्फ गटरू की हत्या ने पुलिस को न सिर्फ अपने खुफिया तंत्र, बल्कि अपराध कम करने की रणनीति में भी बदलाव करना होगा। गैंग में शामिल लोगों को पुलिस गिरफ्तार तो करती है, लेकिन मजबूत आपराधिक केस नहीं बनने के कारण कुछ समय बाद वे छूट जाते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते हैं। ज्यूल चौक में मारे गए सुमित पर पीएएस लगा था। इस गैंग में शामिल लोगों का संबंध पंजाब सहित देश के अन्य राज्यों में सक्रिय गैंग के साथ भी हैं।
विज्ञापन

-------
पुलिस को तैयार करना चाहिए मजबूत केस : पूर्व डीजीपी : पूर्व डीजीपी एसपी वैद बताते हैं कि उनके कार्यकाल में ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई हुई थी। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर मजबूत केस तैयार कर उन्हें सजा दिलवाई है। ऐसे मामले में पुलिस को हर बिंदू पर जांच कर मजबूत केस तैयार चाहिए, ताकि असामाजिक तत्व के पास सजा से बचने का कोई विकल्प न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
जम्मू, सांबा, कठुआ में सबसे ज्यादा वारदात : गैंगवार से जुड़ीं वारदात सबसे ज्यादा जम्मू, सांबा व कठुआ में हो रही हैं। तीनों जिले पंजाब से सटे हैं। 25 दिसंबर 2023 में सांबा के रामगढ़ में गटरू गैंग के सदस्य अक्षय शर्मा की खौफ गैंग ने हत्या कर दी थी। कठुआ गैंगवार में एसआई दीपक शर्मा बलिदान हुए थे। 27 अप्रैल, 2024 को मीरां साहिब में रेस्तरां मालिक व गांधीनगर में कारोबारी के घर उसे बंधक बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed