फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gas cylinder fire in CRPF jawan's house, two children die in jammu kashmir

सीआरपीएफ जवान के घर में गैस सिलिंडर में आग, दो बच्चों की मौत

Sat, 17 Jul 2021 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 12:57 AM IST
सार

 रामबन की घटना, जवान की पत्नी और तीसरे बच्चे का जीएमसी जम्मू में चल रहा इलाज

विज्ञापन
Gas cylinder fire in CRPF jawan's house, two children die in jammu kashmir
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैत्रा इलाके में शुक्रवार को सीआरपीएफ जवान केघर में एलपीजी सिलिंडर में रिसाव के कारण लगी आग में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि जवान की पत्नी और तीसरा बच्चा झुलस गए। झुलसे बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह मैत्रा इलाके के एक घर में एलपीजी सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। इसमें एक महिला और उसके तीन बच्चे झुलस गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के अलावा दमकल कर्मी और फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया जहां से उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) जम्मू रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


अंतिम रिपोर्ट आने तक जम्मू के अस्पताल ले जाते समय दो बच्चों ने दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य का जीएमसीएच जम्मू में इलाज चल रहा है। हादसे में सीआरपीएफ जवान के बेटे साहिल कटोच (5) और गौरव कटोच (3) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में राजेश सिंह की पत्नी सत्या देवी और उनके बेटे सौरभ शामिल हैं। सीआरपीएफ के जीवन राजेश कटोच घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे। परिवार मूलरूप से घारी तहसील राजगढ़ का है और वर्तमान में मैत्रा जिला रामबन में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed