{"_id":"64975c4b4ab77e4ba60836d8","slug":"garora-metador-accident-jammu-news-c-10-jam1008-147565-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गरोड़ा में बरातियों से भरी मेटाडोर पलटी, आठ गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गरोड़ा में बरातियों से भरी मेटाडोर पलटी, आठ गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। घरोटा के गरोड़ा गांव के पास बरातियों से भरी मेटाडोर (जेके 02 एडी 1954) सड़क पर पलट गई। आठ लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को अखनूर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया गया जबकि अन्य तीन को घर भेज दिया गया। हादसा शुक्रवार देर रात साढ़े 11 बजे के करीब हुआ। बरात घरोटा के बलगाड़ा से मेहरा मांदरा की ओर जा रही थी। मेटाडोर की रफ्तार तेज थी। इस वजह से हादसा हो गया। मेटाडोर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी थे। स्थानीय लोगों और अन्य बारातियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया - चालक को बार-बार कहा कि रफ्तार पर नियंत्रण रखे, पर उसने बात नहीं मानी। वहीं, चालक और सह चालक फरार हो गए।
घायलों में अश्वनी कुमार वासी घरोटा, सुनीता वासी बन तालाब, रेनू देवी, ममता देवी वासी अंबारन, बलदेव राज वासी चिनौर शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है और शाम को घर भेज दिया गया। घरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।