{"_id":"5ff4aa908ebc3e324f3c0fff","slug":"garbage-reasi-news-jmu226273225","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय के बाहर लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय के बाहर लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नगर के वार्ड चार में स्थित म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय के बाहर लग रहे गंदगी ढेरों से जहां क्षेत्र का माहौल दूषित हो रहा है वहीं, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। स्वच्छ भारत मिशन भी फेल होता नजर आ रहा है।
लोगों का कहना है कि अगर कमेटी अपने कार्यालय के पास की गंदगी को साफ नहीं कर पाती है तो नगर से गंदगी दूर होना मुश्किल है। स्थानीय निवासी विशाल के अनुसार यहां पर पूरा दिन गंदगी फैली रहती है, जिस कारण गुजरना मुश्किल हो जाता है। यथार्थ का कहना है कि गंदगी में मवेशी चारा ढूंढते रहते हैं, जिस से बीमारियां फैलने का खतरा है। विपिन के अनुसार कमेटी में चेयरमैन डिप्टी चेयरमैन सहित कुल 13 पार्षद हैं। इसके साथ ही ईओ सहित अन्य अधिकारियों को भी रोजाना यहां से आवागमन होता है। मगर कोई भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्षद अमित शर्मा ने बताया कि कमेटी पंगू हो गई है। लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं।
समस्या की जानकारी है। जल्द ही समस्या का हल तलाश कर जहां पर से गंदगी को हटाया जाएगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
-ठाकुर दास, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी रियासी